अभाव और स्मृतियाँ
दोस्तों, अभाव और संघर्ष हमारे जीवन के ऐसे अभिन्न आयाम हैं जो हमें निखारते तो हैं पर इनसे जुड़ी यादें हमारे मानस-पटल पर किसी खंजर से गोदी गई इबारत की तरह हमेशा के लिए अंकित हो जाती हैं। आज मैं आपको मेरे क्लीनिक में लोगों से की गई बातचीत के अनुभव का सार बताऊंगा।
होम्योपैथी और मनोवैज्ञानिक स्पर्श
होम्योपैथी में विस्तृत केस-हिस्ट्री पूछी जाती है अर्थात मरीज अथवा व्यक्ति की मानसिक स्थिति, अब तक का जीवन और उससे जुड़े अनुभव व यादें तथा मनुष्य के मनोविज्ञान को गहराई से आंकने के लिए उससे संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी दौरान जब मैं किसी मरीज (यहाँ व्यक्ति कहना उपयुक्त रहेगा) के अतीत के अभावों को टटोलने का प्रयास करता हूँ तब वह अक्सर भावुक हो उठता है।
अभावों की विविधता
यह हममें से कई लोगों के साथ होता है या कहें लगभग सभी के साथ। हर व्यक्ति के अभावों का मापदंड अलग-अलग हो सकता है। उदाहरणार्थ — कोई व्यक्ति बचपन में की गई बाल मजदूरी को याद करके रोता है तो कोई व्यक्ति अपनी मां द्वारा घर-घर जाकर जूठे बर्तन धोने की याद में।
कोई पापी पेट में सुलग रही भूख को पेट में ही दफन कर काटी गई रातों को याद करके अश्रु बहाता है तो कोई रिश्तेदारों द्वारा सताए गए अपने माता-पिता की लाचार आंखों को याद करके अपने गालों पर आंसू लुढ़काता है।
कोई व्यक्ति बचपन में चार आने की गोली तक ना मिलने के अभाव को याद करता है तो कोई त्योहारों में उतरन के कपड़े मिलने के अभाव को स्मरण करके टसुएँ बहाता है।
यह अश्रु वास्तव में यशोदा मां की मथानी में मथे गए माखन की तरह अथवा बरसों सीप में पड़े रेतकण से बने मोती की तरह होते हैं — एकदम निर्मल और स्वच्छ।
बच्चा कितना ही छोटा क्यों ना हो अभाव हर बच्चे को हो सकता है किंतु भावनात्मक अभाव सर्वाधिक चोट पहुंचाने वाला और लंबे समय तक हरा रहने वाला घाव देता है जो बीच-बीच में पककर रिसने लगता है। किसी प्रियजन के साथ का अभाव, भावनात्मक हानि का सबसे बड़ा उदाहरण है।
भारत में जिस तरह कई मुद्दों को "आस्था" से जोड़ा जाता है उसी भाँति यह मामला "भावना" के महीन तारों का तानाबाना है। हर व्यक्ति के लिए अलग और निजी — देश, काल और वातावरण से परे।
मानवीय संवेदना
यह मेरा सौभाग्य है कि मानवीय संवेदना के इस भावनात्मक कोने को छू सकने का स्वर्णिम विश्वास अर्जित कर पा रहा हूँ और बड़े ही धैर्य और शांति से इन यादों को सुनकर लोगों के दुःख को हल्का कर पा रहा हूँ। यह हम सब का मानवीय अधिकार भी है और कर्तव्य भी।
धैर्य लगाकर सुनते जाएं
दुःख की ज्वाला कम हो जाये ।
~मूल लेखक
डॉ.सुमित दिंडोरकर
B.H.M.S.,M.D.
होम्योपैथ व काउंसिलर
Spiritual Healer
मॉडर्न होम्यो क्लिनिक
(Estd.–1982)
English Translation — Struggle
Deprivation and Memories
Friends, deprivation and struggle are such inseparable dimensions of our lives that they certainly refine us, yet the memories associated with them become engraved upon our mental canvas forever, like inscriptions carved by a dagger. Today, I shall share with you the essence of my experiences gathered through conversations with people at my clinic.
Homeopathy and Psychological Touch
In homeopathy, a detailed case-history is taken, which means that questions are asked to understand the patient’s—or rather, the individual’s—mental state, life journey, related experiences and memories, and to deeply assess the psychology of the human mind. During this process, when I attempt to explore the deprivations of a patient’s (it would be more appropriate to say an individual’s) past, he or she often becomes emotional.
The Many Forms of Deprivation
This happens with many of us—or rather, with almost all of us. The measure of deprivation differs from person to person. For instance, someone weeps remembering the child labor endured in childhood, while another breaks down recalling how his mother went door to door washing used utensils.
Someone sheds tears remembering the nights spent suppressing the burning hunger within a sinful stomach, while another lets tears roll down his cheeks recalling the helpless eyes of parents tormented by relatives.
One person remembers the deprivation of not receiving even a four-anna candy in childhood, while another grows tearful recalling the absence of new clothes during festivals, having to wear discarded garments instead.
These tears are in truth like the butter churned in Mother Yashoda’s pot, or like the pearl formed from a grain of sand resting in an oyster for years— utterly pure and immaculate.
However small a child may be, deprivation can touch every child; yet emotional deprivation inflicts the deepest wound— a wound that remains green for long and occasionally ripens and begins to ooze. The absence of a loved one’s companionship is the greatest example of emotional loss.
In India, just as many issues are linked with “faith,” in the same way this matter is woven from the delicate threads of “emotion.” It is distinct and personal for every individual—beyond nation, time, and environment.
Human Sensitivity
It is my good fortune that I am able to earn the golden trust required to touch this emotional corner of human sensitivity, and with patience and calmness, listen to these memories and help lighten people’s sorrow. This is both our human right and our duty.
Keep listening with patience,
and the flame of sorrow shall diminish.
— Original Author
Dr.Sumit Dindorkar
B.H.M.S.,M.D.
Homeopath & Counselor
Spiritual Healer
Modern Homeo Clinic