इंटरनेशनल कंपनी का फोन और प्रस्ताव
कल मुझे किसी इंटरनेशनल कंपनी के भोपाल ऑफिस से फोन आया। उस भले आदमी ने मेरे "विस्मृत" अर्थात भूले-बिसरे हुए, परित्यक्त,बेचारे क्लीनिक को ISO 9001;ISO-2015 अर्थात इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स(अंतर्राष्ट्रीय मानकों) के अनुसार रजिस्टर करवाने का प्रस्ताव रखा। 3 वर्ष का शुल्क 7000 बताया गया और 3 वर्ष बाद नवीनीकरण शुल्क 1200 रुपया बताया गया।
रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता पर प्रश्न
चूंकि मैं जानता था कि यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है फिर भी मैंने जानकारी के लिए उससे कई प्रश्न किए। मैंने सीधे उससे पूछा-
अंतर्राष्ट्रीय मानकों की वास्तविकता
"इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से किसी होम्योपैथिक डॉक्टर का क्लीनिक कैसा रहना चाहिए? कृपा करके मुझे बताइये ताकि मैं उन मानकों के स्तर तक पहुंच सकूँ" (मैंने अपनी दीनता का चारा कांटे में लगाया)
वह बोला-"वो तो हमारा आदमी आएगा और क्लिनिक देखेगा।"
मानकों की जांच या औपचारिकता?
मैं चकित था। स्वाभाविक सी बात है कि किसी डॉक्टर की वैध डिग्री और पंजीयन पहला मानक होना चाहिए। वह व्यक्ति कदाचित अपनी चतुराई पर प्रसन्न हो रहा था किंतु मैं जानता था कि वह चक्रव्यूह में फँस चुका है। मैंने अगली गूगली दागी-
"अगर किसी कारणवश मेरे क्लीनिक के स्टैंडर्ड मैच नहीं हुए तो क्या मुझे ISO रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा?"
रजिस्ट्रेशन की गारंटी?
उसने तपाक से उत्तर दिया- "नहीं,नहीं रजिस्ट्रेशन तो आपको मिल ही जाएगा। आप केवल अभी हाँ बोलें।"
प्रमाणपत्र या व्यापार?
उसकी अधीरता और कीमती ग्राहक खो देने की कल्पना से बदला हुआ सुर सुनकर मैं समझ गया कि यहां बात केवल पैसों की है और वह भी समझ गया कि मैं उसकी मंशा भांप चुका हूं।
उसके बाद पूछे गए मेरे प्रश्नों का उस पर ठीक उसी तरह कोई असर नहीं हो रहा था जैसे कि शीतनिद्रा में सोए किसी भालू पर चाकू चलाने का कोई प्रभाव नहीं होता (यकीन मानिए मेरे प्रश्न भी जुदाई पिक्चर के परेश रावल की तरह उबाऊ कतई नहीं थे)।
ISO प्रमाणन की सीमाएँ
अस्तु,स्पष्ट है कि ISO 9000 या अन्य मानकों का उद्देश्य केवल एक प्रमाणपत्र या तमगा देने तक ही सीमित रह गया है।
प्रचार और बौद्धिक आकर्षण
उसने यह बात स्वीकार की कि यदि आप राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपके क्लिनिक का प्रचार करेंगे तो यह ISO का ठप्पा देखकर "बुद्धिजीवी" पहले आपके क्लिनिक पर ही इलाज करवाना पसंद करेंगे।
निष्कर्ष और विचार
मुझे यह नहीं पता कि सरकार का इस बारे में कितना हस्तक्षेप है किन्तु मुझे तीव्रता से यह हुआ कि इस घटना को सांझा किया जाना चाहिये इसलिए किया।
~मूल लेखक
डॉ.सुमित दिंडोरकर
B.H.M.S.,M.D.
होम्योपैथ व काउंसिलर
Spiritual Healer
मॉडर्न होम्यो क्लिनिक
(Estd.–1982)
English Translation — ISO Certificate
A Call from an International Company
Yesterday, I received a call from the Bhopal office of an international company. The gentleman proposed that my “forgotten” — that is, neglected and forsaken — humble clinic be registered under ISO 9001:2015, in accordance with international standards. He stated a fee of ₹7000 for three years and a renewal charge of ₹1200 after the completion of that period.
Questioning the Necessity of Registration
Since I was aware that this registration is not mandatory, I nevertheless asked him several questions for clarity. I directly inquired:
The Reality of International Standards
“According to international standards, what should be the ideal condition of a homeopathic doctor’s clinic? Kindly enlighten me so that I may rise to that prescribed level.” (I baited the hook with a touch of deliberate humility.)
He replied, “Our representative will visit and inspect the clinic.”
Inspection or Mere Formality?
I was astonished. Naturally, the foremost standard ought to be the doctor’s valid degree and official registration. He perhaps felt pleased with his cleverness, yet I knew he had already stepped into a labyrinth. I delivered the next googly:
“If, for any reason, my clinic does not match the required standards, will I then be denied ISO registration?”
A Guaranteed Certification?
He promptly responded, “No, no — you will certainly receive the registration. You only need to say yes now.”
A Certificate or a Commercial Transaction?
Hearing the impatience in his altered tone — the anxiety of losing a valuable client — I understood that the matter revolved purely around money, and he, in turn, realized that I had discerned his intent.
Thereafter, my subsequent questions had no effect upon him, just as striking a knife against a bear sunk in hibernation produces no visible response (believe me, my questions were by no means as tedious as Paresh Rawal’s character in the film “Judaai”).
The Limitations of ISO Certification
Thus, it appears evident that ISO 9000 and similar standards have, in many cases, been reduced merely to the conferring of a certificate or decorative badge.
Promotion and Intellectual Appeal
He admitted that if one were to promote the clinic on a national or international scale, the presence of the ISO seal might lead “intellectuals” to prefer seeking treatment there first.
Conclusion and Reflection
I am unaware of the extent of governmental involvement in such matters, yet I felt strongly that this experience deserved to be shared — and hence, I have shared it.
— Original Author
Dr.Sumit Dindorkar
B.H.M.S.,M.D.
Homeopath & Counselor
Spiritual Healer
Modern Homeo Clinic